वाजपेयी जी का सपना एम्स पटना: डॉ हर्षवर्धन

Updated at : 21 Jun 2014 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
वाजपेयी जी का सपना एम्स पटना: डॉ हर्षवर्धन

पटना:अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था कि हर राज्य में एम्स खुले. इसी कड़ी में पटना एम्स की नींव रखी गयी थी. ये बातें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहीं. वे एम्स का भी जायजा लेंगे. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जिन राज्यों में एम्स खुला है, वहां के मरीजों को दूसरे […]

विज्ञापन

पटना:अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था कि हर राज्य में एम्स खुले. इसी कड़ी में पटना एम्स की नींव रखी गयी थी. ये बातें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहीं. वे एम्स का भी जायजा लेंगे. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि जिन राज्यों में एम्स खुला है, वहां के मरीजों को दूसरे राज्यों में इलाज के लिए नहीं जाना पड़े.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, सीएम से की मुलाकात
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन शुक्रवार की देर रात पटना पहुंचे. वे मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मिलने उनके आवास पर गये. मुख्यमंत्री ने उन्हें इंसेफ्लाइटिस की भयावहता बतायी. मुख्यमंत्री ने इसकी रोकथाम व बीमार बच्चों की इलाज के लिए केंद्रीय मदद का अनुरोध किया.

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के सम्मान में डिनर का आयोजन किया था. डॉ हर्षवर्धन शनिवार की दोपहर बाद मुजफ्फरपुर के लिए रवाना होंगे. इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह, सीएम के प्रधान सचिव अंजनी कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सीएम के सचिव अतीश चंद्रा, संजय कुमार व विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह मौजूद थे.इसके पहले एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन