ePaper

विकास के मामले में हिमाचल, केरल, तमिलनाडु टॉप, झारखंड-बिहार पिछड़े

Updated at : 23 Dec 2018 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
विकास के मामले में हिमाचल, केरल, तमिलनाडु टॉप, झारखंड-बिहार पिछड़े

नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) सूचकांक-2018 में हिमाचल प्रदेश, केरल और तमिलनाडु सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्य बने हैं. सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों में असम, बिहार और उत्तर प्रदेश हैं. संघ शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ सबसे आगे है. आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सूचकांक को सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण […]

विज्ञापन
नीति आयोग के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) सूचकांक-2018 में हिमाचल प्रदेश, केरल और तमिलनाडु सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्य बने हैं. सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों में असम, बिहार और उत्तर प्रदेश हैं. संघ शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ सबसे आगे है.
आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सूचकांक को सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण की स्थिति के आधार पर तैयार किया गया है. सूचकांक में आयोग ने एसडीजी इंडिया सूचकांक विकसित किया है. यह एक मापने योग्य सूचकांक के आधार पर राज्यों-संघ शासित प्रदेशों की प्रगति का आकलन करने वाले वृहद सूचकांक है. इसकी पहली रिपोर्ट भारत में संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से तैयार की गयी है.
सूचकांक में संयुक्त राष्ट्र द्वारा एसडीजी में तय किये गये 17 में से 13 लक्ष्यों को शामिल किया गया है. चार अन्य लक्ष्यों को राज्य स्तर पर आंकड़ों के अभाव में छोड़ दिया गया है. सूचकांक में केरल को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने, भुखमरी मिटाने, स्त्री-पुरुष असमानता को दूर करने और गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए शीर्ष पर रखा गया है.
टॉप तीन प्रदेश
राज्य
हिमाचल प्रदेश
केरल
तमिलनाडु
केंद्रशासित
चंडीगढ़
पुडुचेरी
दमन और दीव
संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी)
गरीबी मिटाना
राष्ट्रीय औसत 54
रैंक राज्य स्कोर
01 तमिलनाडु 76
13 ओड़िशा 59
15 प बंगाल 57
26 बिहार 45
29 झारखंड 37
भुखमरी खत्म करना
राष्ट्रीय औसत 48
रैंक राज्य स्कोर
01 गोवा 80
19 प बंगाल 50
23 ओड़िशा 46
28 बिहार 39
29 झारखंड 35
अच्छा स्वास्थ्य
राष्ट्रीय औसत 52
रैंक राज्य स्कोर
01 केरल 92
08 प बंगाल 66
13 ओड़िशा 54
22 बिहार 40
23 झारखंड 40
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
राष्ट्रीय औसत 58
रैंक राज्य स्कोर
01 केरल 87
15 झारखंड 58
22 प बंगाल 51
25 ओड़िशा 46
29 बिहार 36
निर्मल जल और स्वच्छता
राष्ट्रीय औसत 63
रैंक राज्य स्कोर
01 गुजरात 100
20 प बंगाल 54
22 झारखंड 51
23 ओड़िशा 46
29 बिहार 31
स्वच्छ ऊर्जा
राष्ट्रीय औसत 51
रैंक राज्य स्कोर
01 तमिलनाडु 89
06 बिहार 67
21 प बंगाल 40
25 ओड़िशा 23
27 झारखंड 20
आर्थिक विकास
राष्ट्रीय औसत 65
रैंक राज्य स्कोर
01 गोवा 90
13 प बंगाल 63
17 बिहार 58
24 ओड़िशा 53
25 झारखंड 52
रिपोर्ट कार्ड
एसडीजी झारखंड बिहार
गरीबी 29/29 26/29
भुखमरी 29/29 28/29
स्वास्थ्य 23/29 22/29
शिक्षा 15/29 29/29
स्वच्छता 22/29 29/29
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन