फेसबुक फेंड्र के साथ व्यवसायी की पुत्री फरार

मुजफ्फरपुर: 14 साल की छात्रा मंगलवार को अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ फरार हो गयी. उसकी फेसबुक पर बिहारशरीफ के रहने वाले राहुल से दोस्ती हो गयी थी. मंगलवार को राहुल बिहारशरीफ से उससे मिलने मुजफ्फरपुर चला आया. मोहल्ले में उसे बंधक भी बनाया गया, लेकिन चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया गया. लड़की के परिजनों […]
मुजफ्फरपुर: 14 साल की छात्रा मंगलवार को अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ फरार हो गयी. उसकी फेसबुक पर बिहारशरीफ के रहने वाले राहुल से दोस्ती हो गयी थी. मंगलवार को राहुल बिहारशरीफ से उससे मिलने मुजफ्फरपुर चला आया. मोहल्ले में उसे बंधक भी बनाया गया, लेकिन चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया गया. लड़की के परिजनों ने इस बाबत नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
नई बाजार मोहल्ले में शिल्पा (काल्पनिक नाम) रहती है. उसके पिता की इस्लामपुर में दुकान है. मंगलवार शाम उसके पड़ोसी ने पिता के मोबाइल पर सूचना दी कि आपके घर पर एक लड़का आया हुआ है, जिसे पकड़ कर रखा गया है.
सूचना पर वह घर पहुंचे. पूछताछ में उसकी पहचान राहुल के रूप में की गयी. उसने बताया कि फेसबुक के जरिये उसकी शिल्पा से दोस्ती है. उसे समझा-बुझा कर वापस भेज दिया गया. लेकिन थोड़ी देर बाद घर से शिल्पा गायब मिली. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर राहुल के मोबाइल पर फोन किया गया, तो उसने कहा कि आप चिंता नहीं करें. फोन काट दिया. थोड़ी देर बाद उसका फोन स्वीच ऑफ हो गया. पीड़ित व्यवसायी का कहना था कि उसकी पत्नी फिलहाल कोलकाता है. उसके मोबाइल पर पांच-छह बार अज्ञात व्यक्ति का फोन आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




