रेणु कुशवाहा की याचिका हाइकोर्ट ने खारिज की

पटना: पटना हाइकोर्ट ने जदयू से निलंबित विधायक रेणु कुशवाहा की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने विधानसभाध्यक्ष के नोटिस को चुनौती दी थी. कल कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था. मंगलवार को न्यायाधीश ज्योति शरद के कोर्ट में याचिका पर सुनवाई हुई. याचिकाकर्ता के वकील एसके मंगलम ने […]
पटना: पटना हाइकोर्ट ने जदयू से निलंबित विधायक रेणु कुशवाहा की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने विधानसभाध्यक्ष के नोटिस को चुनौती दी थी. कल कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था. मंगलवार को न्यायाधीश ज्योति शरद के कोर्ट में याचिका पर सुनवाई हुई.
याचिकाकर्ता के वकील एसके मंगलम ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को राज्यसभा उपचुनाव प्रक्रिया में इस तरह का नोटिस जारी करने का अधिकार नहीं है. वकील का कहना था कि याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई सबूत नहीं है.
फिर भी उनकी सदस्यता समाप्त करने की प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी किया गया है. दूसरी ओर सरकार की ओर से कहा गया कि विधानसभा अध्यक्ष ने अभी नोटिस जारी किया है. दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायाधीश ने आदेश सुरक्षित रख लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




