कुख्यात बिंदु सिंह को रिमांड पर लेगी पुलिस

Updated at : 14 Jun 2014 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
कुख्यात बिंदु सिंह को रिमांड पर लेगी पुलिस

पटना: बेऊर जेल में बंद बिंदु सिंह को पुलिस रिमांड पर लेगी. शहर में बीते दिनों हुए कई अपराध की घटनाओं में उससे पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने का अनुरोध न्यायालय से किया जायेगा. कई ऐसे मामले सामने आये थे, जिसमें बिंदु सिंह ने जेल से ही अपराध की घटनाओं को संचालित किया था. […]

विज्ञापन

पटना: बेऊर जेल में बंद बिंदु सिंह को पुलिस रिमांड पर लेगी. शहर में बीते दिनों हुए कई अपराध की घटनाओं में उससे पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने का अनुरोध न्यायालय से किया जायेगा. कई ऐसे मामले सामने आये थे, जिसमें बिंदु सिंह ने जेल से ही अपराध की घटनाओं को संचालित किया था. उसके खिलाफ जेल के अंदर से ही रंगदारी मांगने का भी आरोप लगा था और इसके साक्ष्य पटना पुलिस के पास हैं. इन्हीं कारणों से उसे भागलपुर जेल भेजने की तैयारी हो रही है.

एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि बिंदु सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. इधर, पटना पुलिस ने कुख्यात अजय वर्मा से कई आपराधिक मामलों में पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया, लेकिन उसकी तबीयत अचानक खराब हो गयी. इस कारण उसे रिमांड पर नहीं लिया जा सका.

पांच गुर्गे गिरफ्तार
कुख्यात बिंदु सिंह गिरोह के पांच अपराधियों को पटना पुलिस की विशेष टीम ने पकड़ लिया. इन लोगों के पास से हथियार भी बरामद किये गये हैं. पुलिस को यह सफलता श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र में मिली है. ये इस इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. सूत्रों का कहना है कि इन अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस की एक टीम अन्य अपराधियों को पकड़ने के लिए हाजीपुर भी गयी है. हालांकि एसएसपी मनु महाराज ने इन सभी की गिरफ्तारी की जानकारी होने से इनकार कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन