बिहार में फिर अंखफोड़वा कांड

Updated at : 13 Jun 2014 2:04 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में फिर अंखफोड़वा कांड

पटना:बिहार के समस्तीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. यहां एक युवक को लोगों ने अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 5-6 लोगों ने एक शख्स के हाथ की अंगुलियां काट दी जब इतने से उनका मन नहीं भारा तो उन्होंने उसके आंखों में एसिड डाल […]

विज्ञापन

पटना:बिहार के समस्तीपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. यहां एक युवक को लोगों ने अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 5-6 लोगों ने एक शख्स के हाथ की अंगुलियां काट दी जब इतने से उनका मन नहीं भारा तो उन्होंने उसके आंखों में एसिड डाल दिया. मामला बिथान पुलिस थाने का है. मामला एक छोटी से बात से शुरु हुआ बाद में विवाद बढ कर भवायह रुप ले लिया.

खबर के अनुसार पीड़ित अपने स्कूटर से आरोपियों के इलाके से गुजर रहा था. इतने में उसकी स्कूटर खराब हो गई. वह आरोपियों के घर के सामने अपने स्कूटर को बनाने लगा. इतने में उस घर के लोग बाहर आ गए और पीड़ित से बहस करने लगे. बात इस कदर बिगड़ गई कि आरोपियों ने पीड़ित शख्स के हाथों की 10 अंगुलियां काट दी और आंखों में एसिड डाल दिया.

पीड़ित को समस्तीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां उसका इलाज हो रहा है.पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी आरोपी आपराधिक बैकग्राउंड के हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन