पप्पू के स्टिंग में दो पुलिस अधिकारी घूस लेते पकड़ाये

Updated at : 05 Jun 2014 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
पप्पू के स्टिंग में दो पुलिस अधिकारी घूस लेते पकड़ाये

सहरसा : सांसद पप्पू यादव के स्टिंग लाओ इनाम पाओ अभियान के तहत बुधवार को दो स्टिंग ऑपरेशन के फुटेज सार्वजनिक किये गये. वीडियो फुटेज में स्पष्ट रूप से दो पुलिस अधिकारी को रिश्वत की रकम लेते दिखाया गया है. फुटेज के अनुसार मधेपुरा जिला के बिहारीगंज थाना में कार्यरत व फिलवक्त मधेपुरा टाउन थाना […]

विज्ञापन

सहरसा : सांसद पप्पू यादव के स्टिंग लाओ इनाम पाओ अभियान के तहत बुधवार को दो स्टिंग ऑपरेशन के फुटेज सार्वजनिक किये गये. वीडियो फुटेज में स्पष्ट रूप से दो पुलिस अधिकारी को रिश्वत की रकम लेते दिखाया गया है. फुटेज के अनुसार मधेपुरा जिला के बिहारीगंज थाना में कार्यरत व फिलवक्त मधेपुरा टाउन थाना में पदस्थापित महिला एएसआइ आरती कुमारी को पांच हजार व थानाध्यक्ष जयनारायण प्रसाद को दस हजार रिश्वत लेते दिखाया गया है.

एएसआइ आरती कुमारी ने बिजली विभाग के एक मामले में दोष मुक्त करने के लिए उपभोक्ता से रुपये की मांग की थी. इसके एवज में पांच हजार रुपये की पहली किस्त ली गयी.

वरीय अधिकारियों को भी पैसे देने की बात : दूसरे वीडियो में तत्कालीन थानाध्यक्ष जय नारायण प्रसाद को थाना के ऊपरी मंजिल पर हत्या के एक मामले को रफा-दफा करने को लेकर 25 हजार रुपये की मांग करते हुए प्रथम किस्त के रूप में दस हजार रुपये लेते दिखाया गया है.

आरोपी अधिकारियों ने फुटेज में रिश्वत की रकम को पुलिस के वरीय अधिकारियों को भी देने की बात कही है. सांसद श्री यादव ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उन्होंने जंग का आगाज कर दिया है.

16 जून को अन्य विभाग से जुड़े दर्जनों स्टिंग को भी सार्वजनिक किया जायेगा. मालूम हो कि स्टिंग ऑपरेशन के एवज में सांसद अमुक व्यक्ति का नाम गुप्त रखते हैं. उन्होंने बताया कि फुटेज देने वाले शख्स को सुरक्षा व दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जायेगी. मालूम हो कि दारोगा जयनारायण प्रसाद अभी मुजफ्फरपुर जिले में पदस्थापित हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन