जेल अधीक्षक 50000 घूस लेते गिरफ्तार

Updated at : 04 Jun 2014 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
जेल अधीक्षक 50000 घूस लेते गिरफ्तार

पटना: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को जहानाबाद मंडल कारा के अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्र को एक कैदी की पत्नी से 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद टीम जेल अधीक्षक को पटना स्थित अपने मुख्यालय ले आयी. यहां पूछताछ के बाद उसे निगरानी के विशेष कोर्ट में पेश किया […]

विज्ञापन

पटना: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को जहानाबाद मंडल कारा के अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्र को एक कैदी की पत्नी से 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद टीम जेल अधीक्षक को पटना स्थित अपने मुख्यालय ले आयी.

यहां पूछताछ के बाद उसे निगरानी के विशेष कोर्ट में पेश किया जायेगा. निगरानी के महानिदेशक पीके ठाकुर ने बताया कि जेल अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्र एक कैदी अभिताभ रंजन उर्फ पप्पू शर्मा की पत्नी मिंटू रंजन से घूस ले रहा था. उसने उक्त महिला को धमकी दी थी कि अगर उसने 50 हजार रुपये नहीं दिये, तो उसके पति को जेल के उस सेल में बंद कर दिया जायेगा, जहां नक्सलियों को रखा जाता है.

पप्पू शर्मा परस बिगहा थाने के संधवा गांव का रहनेवाला है और पिछले साल आर्म्स एक्ट के एक मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था. अधीक्षक ने कैदी पप्पू शर्मा की पत्नी को यह भी धमकी दी थी कि उसके पति को मेरी अनुशंसा पर बक्सर सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया जायेगा. हाल के दिनों में निगरानी की जाल में फंसनेवाला यह सबसे बड़ा अधिकारी है. इस बीच, सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तार जेल अधीक्षक के खिलाफ भयादोहन का भी मामला दर्ज किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन