कांग्रेस सिर्फ विरोध के लिए विपक्ष की भूमिका में नहीं होगी : खडगे

Updated at : 03 Jun 2014 6:33 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस सिर्फ विरोध के लिए विपक्ष की भूमिका में नहीं होगी : खडगे

नयी दिल्ली : लोकसभा में कांग्रेस का नेता चुने जाने वाले मल्लिकाजरुन खडगे ने आज कहा कि उनकी पार्टी ‘‘सकारात्मक विपक्ष’’ का भूमिका निभाएगी और सिर्फ ‘‘विरोध करने के लिए विपक्ष’’ का काम नहीं करेगी. नयी दिल्ली रवाना होने से पहले खडगे ने प्रेट्र से कहा, ‘‘हम सिर्फ विरोध के लिए विपक्ष का काम नहीं […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : लोकसभा में कांग्रेस का नेता चुने जाने वाले मल्लिकाजरुन खडगे ने आज कहा कि उनकी पार्टी ‘‘सकारात्मक विपक्ष’’ का भूमिका निभाएगी और सिर्फ ‘‘विरोध करने के लिए विपक्ष’’ का काम नहीं करेगी.

नयी दिल्ली रवाना होने से पहले खडगे ने प्रेट्र से कहा, ‘‘हम सिर्फ विरोध के लिए विपक्ष का काम नहीं करेंगे. हमारा काम देश और समाज के हित में मुद्दों पर आधारित होगा.’’ उन्होंने कहा कि पार्टी ‘‘सकारात्मक विपक्ष’’ की भूमिका निभाएगी.

राष्ट्रीय राजधानी में अपने घर पहुंचने पर उन्होंने प्रेट्र से कहा, ‘‘निश्चित रुप से देश हित में, लोगों के हित में. कांग्रेस पार्टी हमेशा सकारात्मक काम करेगी और हम ऐसा करेंगे.’’

विपक्ष के नेता के तौर पर उनकी प्राथमिकता के बारे में पूछने पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा, ‘‘मैं उस बारे में विस्तार से आपको अभी नहीं कह सकता. हम देखेंगे कि क्या प्राथमिकताएं हैं. पार्टी के लोग, पार्टी आलाकमान और हमारी अध्यक्ष जो मार्गदर्शन करेंगी और जो काम देंगी, उसी मुताबिक मैं काम करुंगा.’’ उन पर विश्वास जताने के लिए अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार जताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी अध्यक्ष की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए मैं हरसंभव प्रयास करुंगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं देश हित में ईमानदारी से अपने काम एवं जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करुंगा. पार्टी अध्यक्ष मुङो जो काम सौंपेंगी मैं उसे करने का प्रयास करुंगा.’’ अपने 45 वर्षों के राजनीतिक जीवन में कभी नहीं हारने वाले खडगे ने कहा, ‘‘और हम जो करेंगे वह समय बताएगा. व्यक्ति वक्त के साथ बुद्धिमान होता है.’’ वह उन सवालों से किनारा कर गए जिसमें पूछा गया कि पार्टी का एक धडा या तो सोनिया गांधी या राहुल गांधी को लोकसभा में कांग्रेस का नेता बनाना चाहता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन