गोलीकांड का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

मुरलीगंज : मुरलीगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बुधवार की शाम थाना के फरार अभियुक्त सबेन यादव को गिरफ्तार किया है. ज्ञात हो कि सबेन यादव प्रसादी चौक स्थित एसके यादव लाइन होटल का संचालक है. चुनाव के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त के लाइन होटल पर छापेमारी कर भारी मात्र […]
मुरलीगंज : मुरलीगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बुधवार की शाम थाना के फरार अभियुक्त सबेन यादव को गिरफ्तार किया है. ज्ञात हो कि सबेन यादव प्रसादी चौक स्थित एसके यादव लाइन होटल का संचालक है.
चुनाव के दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त के लाइन होटल पर छापेमारी कर भारी मात्र में अवैध शराब बरामद किया था. इस दौरान सबेन यादव पुलिस गिरफ्त में आने से बच निकला था. शराब बरामद होने के बाद बौखलाये सबेन यादव ने पुलिस को सूचना देने के शक पर पांच मार्च की देर शाम संजय यादव पर सरेआम गोली चलाया था.
हालांकि गोली के चपेट में आने से संजय बाल बाल बच गया था. थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश नें बताया कि दो कांडो का फरार अभियुक्त था. पूछताछ के बाद सबेन को जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




