युवक को गोली मारी, फिर गला रेता
Updated at : 07 May 2014 10:30 PM (IST)
विज्ञापन

नगरनौसा (नालंदा). स्थानीय थाना क्षेत्र के खड़सरिया गांव के समीप से बुधवार की सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. युवक के सिर में गोली मारी गयी है. उसका गला भी रेता हुआ है. युवक की पहचान पॉकेट से बरामद वोटर आइडी के आधार पर हुई है. वह हिलसा थाना क्षेत्र के इंदौत […]
विज्ञापन
नगरनौसा (नालंदा).
स्थानीय थाना क्षेत्र के खड़सरिया गांव के समीप से बुधवार की सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. युवक के सिर में गोली मारी गयी है. उसका गला भी रेता हुआ है. युवक की पहचान पॉकेट से बरामद वोटर आइडी के आधार पर हुई है. वह हिलसा थाना क्षेत्र के इंदौत गांव के टोला पकड़िया बिगहा निवासी कृष्णा प्रसाद के पुत्र रवि रंजन कुमार (25) था. इसके अलावा मोबाइल के दो सिम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व तीन एटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं. शव के पास से एक छुरा, 315 बोर का दो खोखा, सिगरेट का पैकेट एवं एक यामाहा मोटरसाइकिल (बीआर-21ए/4951) भी पुलिस ने बरामद की है. युवक जिंस पैंट व लाल टी-शर्ट पहने हुए था. हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों से पूछताछ के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




