VIDEO : रेलयार्ड में खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस में अचानक लगी आग, एक बोगी जलकर राख

कटिहार : बिहारमें कटिहार रेलवे स्टेशन पर पिट लाइन में खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस 15707 में अचानक आग लग गयी. रेलकर्मी जब तक कुछ समझ पाते ट्रेन धू-धूकर जलने लगी. आग की ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर अफरातफरी का माहौल बन गया.देखते हीदेखते ट्रेनकीएक बोगी पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी. बताया जा रहा है कि […]
कटिहार : बिहारमें कटिहार रेलवे स्टेशन पर पिट लाइन में खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस 15707 में अचानक आग लग गयी. रेलकर्मी जब तक कुछ समझ पाते ट्रेन धू-धूकर जलने लगी. आग की ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर अफरातफरी का माहौल बन गया.देखते हीदेखते ट्रेनकीएक बोगी पूरी तरह से जलकर खाक हो गयी.
बताया जा रहा है कि कटिहार स्टेशन के रेलयार्ड में खड़ी आम्रपाली एक्सप्रेस के जनरलबोगी में शार्टसर्किटकेकारण आग लग गयी. बचाव कार्य में जुटे रेल कर्मियों ने अन्य बोगियों को काट अलग किया. ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जल चुकी है. आम्रपाली एक्सप्रेस कटिहार से अमृतसर तक जाती है. एक वरिष्ठ रेल अधिकारी ने कोच में आग लगने की पुष्टि की है. हालांकि, उन्होंने आम्रपाली एक्सप्रेस में आग लगने से इनकार किया है. उनका कहना है कि यह अतिरिक्त कोच था जिसका इस्तेमाल किसी ट्रेन की बोगी में खराबी आने के बाद विकल्प के रूप में किया जाता था. उन्होंनेकहाकि फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










