कटिहार : झालमुड़ी के 10 रुपये मांगने पर वृद्ध की हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वृद्ध देवेंद्र चौधरी ठेला पर बेचता था झालमुड़ी कटिहार : झालमुड़ी खाने के बाद दुकानदार ने 10 रुपये मांगे, तो युवक ने ईंट के कूच कर उसकी हत्या कर दी. इस मामले की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी गयी है. दुर्गापुर निवासी देवेंद्र चौधरी निगम कार्यालय परिसर स्थित पार्क के पास झालमुड़ी की दुकान […]
विज्ञापन
वृद्ध देवेंद्र चौधरी ठेला पर बेचता था झालमुड़ी
कटिहार : झालमुड़ी खाने के बाद दुकानदार ने 10 रुपये मांगे, तो युवक ने ईंट के कूच कर उसकी हत्या कर दी. इस मामले की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी गयी है. दुर्गापुर निवासी देवेंद्र चौधरी निगम कार्यालय परिसर स्थित पार्क के पास झालमुड़ी की दुकान लगाये हुए था.
वहां पर युवक कालु झा आया और झालमुड़ी मांगी. युवक झालमुड़ी खाने के बाद बिना पैसे दिये जाने लगा. दुकानदार देवेंद्र ने उससे झालमुड़ी के पैसे मांगे, तो वह आग बबूला हो गया और ईंट से कूच कर घायल कर दिया, जसकी मौत इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हो गयी.
इधर, घटना की सूचना परिजनों व मोहल्ले के लोगों को हुई. परिजन व स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में हंगामा भी किया. आक्रोशित लोग स्वास्थ्यकर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










