ePaper

Abhishek Banerjee : खराब मौसम के कारण बीरभूम में अभिषेक बनर्जी का हेलीकॉप्टर नहीं कर सका लैण्डिंग, तृणमूल नेता ने वर्चुअली किया जनसभा को सम्बोधित

Updated at : 09 May 2024 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
Abhishek Banerjee : खराब मौसम के कारण बीरभूम में अभिषेक बनर्जी का हेलीकॉप्टर नहीं कर सका लैण्डिंग, तृणमूल नेता ने वर्चुअली किया  जनसभा को सम्बोधित

Abhishek Banerjee : अभिषेक बनर्जी ने कहा आगामी चार जून को पता चल जायेगा की बंगाल में भाजपा कहा और तृणमूल कांग्रेस कहा है. तृणमूल कांग्रेस गत लोकसभा चुनाव से बेहतर रिजल्ट करेगी.

विज्ञापन

बीरभूम, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल के बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) का आज जनसभा होनी थी. लेकिन खराब मौसम के कारण बीरभूम में अभिषेक बनर्जी का हेलीकॉप्टर लैण्डिंग नहीं कर सका.जिसके बाद उन्होंने वार्चुवली रुप से बीरभूम लोकसभा सीट से खड़ी तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी शताब्दी राय के समर्थन में रामपुरहाट की जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान अभिषेक बनर्जी ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा की बंगाल सरकार और बंगाल की जनता के साथ मोदी सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है. एक सौ दिन और आवास योजना के बकाया केंद्र सरकार ने नहीं दिया. इस सरकार के द्वारा पश्चिम बंगाल के लोगों के प्रति कोई मोह माया नही है.

4 जून को पता चल जायेगा बंगाल में कौन है आगे

अभिषेक बनर्जी ने कहा आगामी चार जून को पता चल जायेगा की बंगाल में भाजपा कहा और तृणमूल कांग्रेस कहा है. तृणमूल कांग्रेस गत लोकसभा चुनाव से बेहतर रिजल्ट करेगी. सांगठनिक रूप से तृणमूल कांग्रेस और मजबूत और शक्तिशाली होती जा रही है.बोलपुर और बीरभूम सीट से तृणमूल कांग्रेस का जीत का मार्जिन और बढ़ेगा.भाजपा शुरू से ही साम्प्रदायिक क्लेश और अशांत करने की कोशिश की है लेकिन बंगाल की जनता इससे सावधान रही है.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी का कटाक्ष, भाजपा ने बंगाल में छीन ली 26,000 शिक्षकों की नौकरी और अब पैसे देकर खरीद रहें है वोट

प्रधानमंत्री क्यों नहीं दिखाते है श्वेत पत्र

इस दौरान अभिषेक ने कहा कि प्रधानमंत्री क्यों नही श्वेत पत्र दिखाते है की वर्ष 2021 के बाद मनरेगा का वह बकाया पैसा बंगाल सरकार को दिए है. इतना ही नहीं आवास योजना का भी पैसा नही दिया. यदि दिया है तो मैं आज भी कहता हूं की राजनीति छोड़ दूंगा. पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान पूर्व लोकसभा सीट की तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी डॉक्टर शर्मिला सरकार के समर्थन में भी अभिषेक बनर्जी ने आज वर्चुअल जनसभा किया.

Mamata Banerjee : कालबैसाखी की चपेट में आने से 12 की मौत, ममता बनर्जी ने पीड़ित परिवारों को मदद का दिया आश्वासन

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola