राज्य में 381 नये कोरोना संक्रमित, मरीजों की संख्या राज्य में 23 हजार के पार

Published at :17 Aug 2020 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य में 381 नये कोरोना संक्रमित, मरीजों की संख्या राज्य में 23 हजार के पार

राज्य में रविवार को 381 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. जबकि 14 संक्रमितों की मौत हो गयी.

विज्ञापन

राज्य में रविवार को 381 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. जबकि 14 संक्रमितों की मौत हो गयी. इनमें पूर्वी सिंहभूम से पांच, रांची से तीन, पश्चिम सिंहभूम से दो, धनबाद से एक, गुमला से एक, कोडरमा से एक, पलामू से एक संक्रमित शामिल थे. इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की मौत का आधिकारिक आंकड़ा 244 पर पहुंच गया है.

इधर, नये संक्रमितों को लेकर अब तक राज्य में कुल 23,059 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं. इनमें से

14,703 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. फिलहाल राज्य में कोरोना के कुल 8,112 एक्टिव केस हो गये हैं. रविवार को मिले नये संक्रमितों में सबसे ज्यादा 88 संक्रमित रांची से हैं. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम से 78, देवघर से 51, रामगढ़ से 27, बाेकारो से 23, सरायकेला से 22, गुमला से 16, साहिबगंज से 13, सिमडेगा से 12, कोडरमा से 11, दुमका से नौ, हजारीबाग से सात, गोड्डा से छह, खूंटी से पांच, जामताड़ा से चार, पलामू व पाकुड़ से तीन-तीन, चतरा से एक, गिरिडीह से एक और पश्चिम सिंहभूम से एक संक्रमित मिले हैं.

इधर, रविवार को राज्य में 522 कोरोना संक्रमित स्वस्थ भी हुए है. इनमें रांची से 207, कोडरमा से 84, पलामू से 75, देवघर से 48, हजारीबाग से 27, सरायकेला से 26, खूंटी से 25 व बोकारो से 11 संक्रमित स्वस्थ हो कर डिस्चार्ज किये गये हैं.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola