रिम्स निदेशक का निर्देश: स्टॉक खत्म होने से 30 दिन पहले कंपनियों से मंगानी होगी दवा
रिम्स अस्पताल
रांची : रिम्स में अचानक दवा और सर्जिकल आइटम खत्म होने से मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए निदेशक ने मेडिकल स्टोर के इंचार्ज को निर्देश दिया है. उनसे कहा गया कि दवा और सर्जिकल आइटम खत्म होने के 30 दिन पहले ही मांग कर स्टॉक कर लें. समय पर दवाएं […]
रांची : रिम्स में अचानक दवा और सर्जिकल आइटम खत्म होने से मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए निदेशक ने मेडिकल स्टोर के इंचार्ज को निर्देश दिया है. उनसे कहा गया कि दवा और सर्जिकल आइटम खत्म होने के 30 दिन पहले ही मांग कर स्टॉक कर लें. समय पर दवाएं उपलब्ध हों, यह सुनिश्चित करना मेडिकल स्टोर के इंचार्ज का काम है.गौरतलब है कि मेडिसिन और सर्जरी की दवाएं और सामग्री उपलब्ध कराने वाली एजेंसी को ऑर्डर पहले से नहीं दिया जाता है. इस कारण कई बार मरीजों को बाहर से इंजेक्शन सीरिंज, गॉज, कॉटन और दवाएं मंगानी पड़ती है. अब नयी व्यवस्था से इस समस्या से मरीजों को राहत मिलेगी. निदेशक ने यह भी कहा कि जो कर्मचारी ऐन मौके पर दवा व सर्जिकल आइटम का ऑर्डर लेकर आयेगा, उस पर कार्रवाई की जायेगी.
अभी वार्ड में दवा व अन्य सामग्री नर्स को लेकर जाना होता है. नर्स मरीजों की मांग के अनुसार स्टोर से दवाएं लाती हैं. सामग्री लाने के लिए स्टाफ नर्स को वार्ड छोड़ कर स्टोर में जाना पड़ता है. इससे मरीजों का इलाज भी प्रभावित होता है. नयी व्यवस्था के तहत मेडिकल स्टोर के कर्मचारी वार्ड में दवा पहुंचायेंगे. नर्स को दवा के लिए स्टोर नहीं जाना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










