ePaper

कोहरे के बीच हाइवा और टर्बो की टक्कर, चार की मौत

Updated at : 17 Feb 2024 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
कोहरे के बीच हाइवा और टर्बो की टक्कर, चार की मौत

खूंटी : कर्रा थाना क्षेत्र के घुनसुली स्थित चांपी-हेसला मोड़ के गिरजाघर व संत जेवियर स्कूल के समीप शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे चिप्स लदे हाइवा और बालू लदे टर्बो में सीधी टक्कर हो गयी. हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में टर्बो के चालक सिलादोन निवासी दिनेश मुंडा (25) समेत केबिन […]

विज्ञापन

खूंटी : कर्रा थाना क्षेत्र के घुनसुली स्थित चांपी-हेसला मोड़ के गिरजाघर व संत जेवियर स्कूल के समीप शुक्रवार सुबह करीब 6:00 बजे चिप्स लदे हाइवा और बालू लदे टर्बो में सीधी टक्कर हो गयी. हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी. मृतकों में टर्बो के चालक सिलादोन निवासी दिनेश मुंडा (25) समेत केबिन में बैठे सोमा मुंडा (26), पंकज मुंडा (21) और नामकुम थाना क्षेत्र के चेचवादाग निवासी शनिचरवा बाखला (24) शामिल हैं. वहीं, हादसे के बाद टर्बो का उपचालक फरार है. हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है.

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, टर्बो बालू लेकर लोधमा की ओर से जा रहा था, जबकि सामने से हाइवा तेज रफ्तार में आ रहा था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टर्बो के परखच्चे उड़ गये और चालक सहित चार मजदूर केबिन में ही दब गये. चारों की मौके पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे और राहत कार्य चलाया. वहीं, तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी. स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह में कुहासा और तेज रफ्तार के कारण यह घटना घटी. बाद में हाइड्रा और जेसीबी की मदद से केबिन को तोड़ चालक समेत चारों मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया. दिन के करीब 11 बजे तक लोग शव को निकालने के प्रयास में लगे रहे. बाद में शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया. मृतकों में सोमा और दिनेश एक ही परिवार के थे. परिजनों के अनुसार सभी टर्बो में काम कर जीवन-यापन करते थे.

Also Read : देवघर में खुलेगा इ-बाइक, स्कूटर व ऑटो का पहला कारखाना

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola