Paris Olympics: स्वप्निल कुसाले पर हुई पैसों की बरसात, महाराष्ट्र सरकार देगी 1 करोड़ रुपये

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 02 Aug 2024 5:34 AM

विज्ञापन

Swapnil

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक खेलों में निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया. इसके साथ ही भारत के खाते में मेडलों की संख्या तीन हो गई. मेडल जीतने पर स्वप्निल को लगातार बधाई मिल रही है.

विज्ञापन

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में कांस्य पदक जीतने वाले स्वप्निल कुसाले को महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पेरिस में कांस्य पदक जीतने पर ओलंपियन स्वप्निल कुसाले को बधाई दी और एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, मैं स्वप्निल कुसले को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई देता हूं. महाराष्ट्र सरकार उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी..वह राज्य का गौरव हैं. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पेरिस ओलंपिक 2024 में निशानेबाजी में कांस्य पदक जीतने वाले स्वप्निल कुसाले के पिता सुरेश से बात की.

स्वप्निल कुसाले ने भारत को ऐसे दिलाया मेडल

तेज होती दिल की धड़कनों को थामकर खाली पेट रेंज पर उतरे भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने फोकस बनाये रखते हुए शानदार वापसी की और देश को ओलंपिक में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में पहली बार कांस्य पदक दिलाया. क्वालीफिकेशन में सातवें नंबर पर रहे स्वप्निल ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 451.4 स्कोर करके तीसरा स्थान हासिल किया. एक समय वह छठे स्थान पर थे जिसके बाद उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया.

China’s liu yukun, left, is congratulated by india’s swapnil kusale after winning the 50m rifle 3 positions men’s final at the 2024 summer olympics, thursday, aug. 1, 2024, in chateauroux, france. Ap/pti(ap08_01_2024_000225a)

पेरिस ओलंपिक में भारत के खाते में आये तीन मेडल

भारत का पेरिस ओलंपिक 2024 खेलों में यह तीसरा कांस्य है. इससे पहले मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में कांस्य जीता था. भारत के ओलंपिक इतिहास में पहली बार निशानेबाजों ने तीन पदक एक ही खेलों में जीते हैं.

Also Read: Manu Bhaker : जीत की जिद ने मनु को सफलता के मुकाम तक पहुंचाया

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी कुसाले को बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के खेल जगत ने पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने पर निशानेबाज स्वप्निल कुसाले को बधाई दी है. राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर लिखा , स्वप्निल कुसाले को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई. वह पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस में ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने. उन्होंने लिखा , भारत ने पहली बार एक ही ओलंपिक में निशानेबाजी में तीन पदक जीते. निशानेबाजों ने भारत को गौरवान्वित किया है. मैं आगामी स्पर्धाओं के लिये उन्हें शुभकामना देती हूं. स्वप्निल कुसाले को भविष्य में और कामयाबी पाने के लिये शुभकामना. प्रधानमंत्री मोदी ने उनके प्रदर्शन को बेजोड़ करार दिया और कहा कि उनकी इस उपलब्धि से प्रत्येक भारतीय खुशी से सराबोर है.

मनु ने भारत को दिलाए दो मेडल

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola