जानें कब और कहां मुफ्त में देख सकते हैं Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024
Paris Olympics 2024 की उलटी गिनती शुरू हो गई है. यह टूर्नामेंट 26 जुलाई से शुरू हो रहा है. जो 11 अगस्त तक चलेगा. एक बार फिर हम सभी भारत के एथलीट को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देख पाएंगे. वहीं सभी भारतीय दर्शक ये जानना चाहते हैं कि वह इस मुकाबले को कब और कहां मुफ्त में देख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आप कहां इस मुकाबले को मुफ्त में देख सकते हैं.
Paris Olympics 2024 की उलटी गिनती शुरू हो गई है. यह टूर्नामेंट 26 जुलाई से शुरू हो रहा है. जो 11 अगस्त तक चलेगा. एक बार फिर हम सभी भारत के एथलीट को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए देख पाएंगे. पिछली बार भारत ने ओलंपिक में कुल 7 पदक अपने नाम किया थे. जिसमें भारत को एक स्वर्ण पदक भारत के सर्वश्रेष्ठ भला फेंक खिलाड़ी नीरज चपड़ा ने दिलाया था. वहीं भारत को दो रजत पदक मीराबाई चानू और रवि दहिया ने दिलाया था. वहीं बात करें कांस्य पद की तो भारत ने पिछली बार सबसे अधिक चार कांस्य पदक अपने नाम किया था. ये कांस्य पदक भारत को लवलीना, पीवी सिंधु, भारतीय पुरुष हॉकी टीम और बजरंग पुनिया ने दिलाया था. भारत को एक बार फिर इन सभी खिलाड़ी से इसी प्रकार के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी. इस बार होने वाले पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के तरफ से 120 एथलीट हिस्सा लेंगे. ओलंपिक का ये महाकुंभ पेरिस के साथ-साथ 16 अन्य शहरों में भी होगा. इसमें 32 खेलों की 329 स्पर्धाएं होंगी. वहीं सभी भारतीय दर्शक ये जानना चाहते हैं कि वह इस मुकाबले को कब और कहां मुफ्त में देख सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आप कहां इस मुकाबले को मुफ्त में देख सकते हैं.
Table of Contents
Paris Olympics 2024: पिछले ओलंपिक में भारत ने जीते थे 7 मेडल
साल 2020 में टोक्यो में खेले गए ओलंपिक टूर्नामेंट में भारत ने सात पदक अपने नाम किया था. जिसमें भारत को एक स्वर्ण पदक भारत के सर्वश्रेष्ठ भला फेंक खिलाड़ी नीरज चपड़ा ने दिलाया था. वहीं भारत को दो रजत पदक मीराबाई चानू और रवि दहिया ने दिलाया था. वहीं बात करें कांस्य पद की तो भारत ने पिछली बार सबसे अधिक चार कांस्य पदक अपने नाम किया था. ये कांस्य पदक भारत को लवलीना, पीवी सिंधु, भारतीय पुरुष हॉकी टीम और बजरंग पुनिया ने दिलाया था. वहीं इस बार भारत को बॉक्सिंग, शूटिंग, हॉकी, बैडमिंटन, कुश्ती, भाला फेंक में पदक जीतने की उम्मीद है.
Paris Olympics 2024: यहां मुफ्त में देख सकते हैं पेरिस ओलंपिक 2024
आपकी जानकारी के लिए बता दें, पेरिस ओलंपिक 2024 को टीवी पर आप मुफ्त में स्पोर्ट्स 18 चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा आप ओलंपिक को जियो सिनेमा ऐप पर मुफ्त में देख सकते हैं. वहीं दूरदर्शन के स्पोर्ट्स चैनल पर भी आप ओलंपिक के सभी मैच मुफ्त में देखे जा सकेंगे. बता दें कि भारत के समय से पेरिस का समय 3 घंटा 30 मिनट पीछे हैं. भारत का ओलंपिक में अभियान 25 जुलाई से शुरू होगा. भारत का पहला मैच तीरंदाजी में होगा. वहीं पद का पहला मैच 27 जुलाई को 10 मीटर एयर फाइनल स्पर्धा के साथ होगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vaibhaw Vikram
वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




