ePaper

Paris Olympics 2024: मेडल टैली में भारत की एंट्री, देखें अपडेट

Updated at : 29 Jul 2024 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024 में भारत का दूसरा दिन समाप्त होने के बाद भारत ने के लिओए अयाची खबर ये थी कि टीम ने मेडल टैली में अपना खाता खोल लिया है. भारत ने इस समय पदक तालिका में 22वें स्थान पर है.

विज्ञापन

Paris Olympics 2024 में भारत का दूसरा दिन समाप्त होने के बाद भारत ने के लिओए अयाची खबर ये थी कि टीम ने मेडल टैली में अपना खाता खोल लिया है. भारत ने इस समय पदक तालिका में 22वें स्थान पर है. भारत को अपना पहला पदक कांस्य के रूप में मिला है. भारत ने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल खेल में महिला खिलाड़ी मनु भाकर ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इस पदक को अपने नाम किया है. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें, जापान 4 गोल्ड और कुल 7 मेडल के साथ पदक तालिका में टॉप पर बना हुआ है. आमतौर पर यूएसए पहले स्थान पर होता है. मगर वह तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने अभी तक 3 स्वर्ण और कुल 12 पदक जीते हैं.

Paris Olympics 2024: 22वें स्थान पर भारत

पेरिस ओलंपिक्स के दूसरे दिन मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में भारत का खाता खोल दिया है. एक कांस्य पदक के साथ भारत मौजूदा समय में पदक तालिका में 22वें स्थान पर है. जापान पदक तालिका में 4 स्वर्ण 2 रजत और 1 कांस्य के साथ पहले स्थान पर काबिज है. वहीं ऑस्ट्रेलिया दूसरे और अमेरिका तीसरे स्थान पर काबिज है.

Paris Olympics 2024: पदक तालिका

  1. जापान – 7 मेडल (4 गोल्ड, 2 सिल्वर, 1 कांस्य)
  2. ऑस्ट्रेलिया – 6 मेडल (4 गोल्ड, 2 सिल्वर)
  3. अमेरिका – 12 मेडल (3 गोल्ड, 6 सिल्वर, 3 कांस्य)
  4. फ्रांस – 8 मेडल (3 गोल्ड, 3 सिल्वर, 2 कांस्य)
  5. कोरिया – 6 मेडल ( 3 गोल्ड, 2 सिल्वर, 1 कांस्य)
  6. भारत – 1 मेडल (1 कांस्य)(22वें स्थान पर काबिज)

Paris Olympics 2024: भारत के कई एथलीट फाइनल में

शूटिंग में भारत के लिए यह दिन अच्छा रहा क्योंकि रमिता एलावेनिल वालारिवन और रमिता जिंदल ने 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग के फाइनल में प्रवेश पा लिया है. दूसरी ओर संदीप सिंह पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में बाहर हो गए हैं, लेकिन अर्जुन बाबूता ने 630.1 का स्कोर करते हुए फाइनल राउंड में प्रवेश पाया है. निकहत जरीन, मनिका बत्रा, पीवी सिंधु, एच एस प्रणय ने अपने-अपने खेल के अगले राउंड में प्रवेश पाया है. कल यानी 29 जुलाई को भी भारतीय एथलीट पदक की रेस में बने रहना चाहेंगे.

विज्ञापन
Vaibhaw Vikram

लेखक के बारे में

By Vaibhaw Vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola