फुटबॉल के इन दिग्गजों ने किया कोरोना के वॉरियर्स को सलाम
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Apr 2020 6:15 PM
दिग्गज खिलाड़ी पेले, डियागो माराडोना, जिनेदिन जिदान और पूर्व भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया उन फुटबालरों में शामिल हैं जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान दूसरों की मदद के लिए अपना जीवन जोखिम में डालने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य ‘नायकों' की प्रशंसा की है.
अपने जमाने के दिग्गज खिलाड़ी पेले, डियागो माराडोना, जिनेदिन जिदान और पूर्व भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया उन फुटबालरों में शामिल हैं जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान दूसरों की मदद के लिए अपना जीवन जोखिम में डालने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य ‘नायकों’ की प्रशंसा की है. भूटिया सहित पूर्व और वर्तमान के 50 फुटबॉलर फीफा के ‘‘हम जीतेंगे (वी विल विन)” अभियान का हिस्सा है.
इस विशेष वीडियो में स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य पेशेवरों के प्रयासों की सराहना की गयी है जो कोरोना वायरस के समय में समाज में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. फीफा ने बयान में कहा, ‘‘दुनिया भर में चिकित्सा जगत से जुड़े कर्मचारी और स्वयंसेवक मानवता की रक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. दुखद यह है कि इनमें से कुछ को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा है. ”
इसमें कहा गया है, ‘‘पुलिस बल, फार्मेसी, दुकानों, गोदामों, वितरण सेवाओं, सार्वजनिक परिवहन और सुरक्षा आदि में काम करने वाले लोग या स्वयंसेवक भी हमारी जिंदगी को बचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. ” बयान में आगे कहा गया है, ‘‘इन सभी वीरों का फुटबॉल आभार व्यक्त करता है. फुटबॉल आपको याद करता है और फुटबॉल आपका समर्थन करता है. ” कोरोना वायरस के कारण अभी तक दुनिया भर में 1.60 लाख लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि 20 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










