किंग, फेडरर और नडाल ने एटीपी ने दिया डब्ल्यूटीए के विलय का सुझाव

Updated:
विज्ञापन
किंग, फेडरर और नडाल ने एटीपी ने दिया डब्ल्यूटीए के विलय का सुझाव

बिली जीन किंग, रोजर फेडरर और रफेल नडाल ने पुरूषों के एटीपी और महिला टेनिस के डब्ल्यूटीए के विलय का सुझाव देते हुए दोनों पेशेवर टेनिस टूर को एक संगठन के अंतर्गत लाने की बात कही.

विज्ञापन

डब्ल्यूटीए के संस्थापक बिली जीन किंग, रोजर फेडरर और रफेल नडाल ने पुरूषों के एटीपी और महिला टेनिस के डब्ल्यूटीए के विलय का सुझाव देते हुए दोनों पेशेवर टेनिस टूर को एक संगठन के अंतर्गत लाने की बात कही. पुरूषों में 20 ग्रैंडस्लैम जीतने का रिकार्ड बना चुके फेडरर ने सबसे पहले इसे लेकर ट्वीट किया था. उन्होंने कहा था ,‘‘ मैं हैरान हूं कि क्या मैं ही ऐसा सोचता हूं कि महिला और पुरूष टेनिस को एक करने का समय आ गया है.

” उन्होंने कहा ,‘‘ मैं कोर्ट पर प्रतियोगिताओं के विलय की बात नहीं कर रहा हूं बल्कि एटीपी और डब्ल्यूटीए के विलय की बात कर रहा हूं. ” वहीं 1973 में डब्ल्यूटीए की स्थापना करने वाले किंग ने कहा ,‘‘ मैं सहमत हूं. मैं सत्तर के दशक से बोलता आ रहा हूं. एक आवाज, महिला और पुरूष साथ, यह लंबे समय से टेनिस के लिए मेरा नजरिया रहा है. ” वहीं 19 ग्रैंडस्लैम जीत चुके नडाल ने कहा ,‘‘ मैं रोजर फेडरर से पूरी तरह सहमत हूं. दुनिया भर में छाये इस संकट से निकलते ही यह कदम उठाना सराहनीय होगा. ”

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola