CoronaVirus Effects : विश्व कप स्थगित, ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता भी रद्द

Updated:
विज्ञापन
CoronaVirus Effects : विश्व कप स्थगित, ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता भी रद्द

दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए नयी दिल्ली में आगामी निशानेबाजी विश्व कप को शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया, जबकि तोक्यो में ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता रद्द कर दी गयी.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए नयी दिल्ली में आगामी निशानेबाजी विश्व कप को शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया, जबकि तोक्यो में ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता रद्द कर दी गयी. अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) द्वारा स्वीकृत इस टूर्नामेंट का आयोजन राजधानी के डॉ कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में 15 से 25 मार्च तक किया जाना था.

ओलंपिक परीक्षण प्रतियोगिता का आयोजन 16 अप्रैल से होना था. भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) अधिकारी ने कहा, ‘दिल्ली में टूर्नामेंट अब ओलंपिक खेलों से पहले दो हिस्‍सो में कराया जायेगा. प्रतियोगिता की तारीखें बाद में घोषित की जायेंगी.’ सरकार ने कोरोना वायरस से बचने की मुहिम में इससे सबसे ज्यादा प्रभावित देश जैसे चीन, इटली, दक्षिण कोरिया, जापान और ईरान से यात्रियों के प्रवेश पर पांबदी लगा दी है.

एनआरएआई में एक सूत्र ने कहा कि 22 देशों ने इस टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है. सूत्र ने कहा, ‘गुरुवार रात तक यह संख्या 22 देश थी जिन्होंने हटने का फैसला किया, उन्होंने वीजा के लिए फिर से आवेदन भी कर दिया है.’ सरकार के दिशा-निर्देशों में यह भी लिखा हुआ है कि उन सभी विदेशी नागरिकों का वीजा रद्द कर दिया जायेगा, जिन्होंने 2020 में इन प्रभावित देशों का दौरा किया है.

दिल्ली विश्व कप में राइफल/पिस्टल और शॉटगन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी थी. पिछले हफ्ते भारत ने कोरोना वायरस के कारण साइप्रस में आईएसएसएफ विश्व कप से हटने का फैसला किया था. इस वायरस से अभी तक 3000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जबकि पूरी दुनिया में एक लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं.

आईएसएसएफ ने बुधवार को घोषणा की थी कि दिल्ली में विश्व कप से कोई रैंकिंग अंक प्रदान नहीं किये जायेंगे, क्योंकि भारत सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य परामर्श के बाद सभी देशों के निशानेबाज इसमें भाग नहीं ले पायेंगे.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola