ePaper

बिंद्रा ने आईओए के निलंबन का समर्थन किया, मंत्रालय के फैसले को सराहा

Updated at : 31 Dec 2016 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
बिंद्रा ने आईओए के निलंबन का समर्थन किया, मंत्रालय के फैसले को सराहा

नयी दिल्ली : पूर्व ओलंपियन अभिनव बिंद्रा ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को निलंबित करने के खेल मंत्रालय के फैसले का आज समर्थन किया और इसे ‘अच्छा कदम’ बताया. आईओए ने दो दागी प्रशासकों पूर्व अध्यक्षों सुरेश कलमाडी और अभय सिंह चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनाने का फैसला किया था जिसके बाद खेल मंत्रालय ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व ओलंपियन अभिनव बिंद्रा ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को निलंबित करने के खेल मंत्रालय के फैसले का आज समर्थन किया और इसे ‘अच्छा कदम’ बताया. आईओए ने दो दागी प्रशासकों पूर्व अध्यक्षों सुरेश कलमाडी और अभय सिंह चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनाने का फैसला किया था जिसके बाद खेल मंत्रालय ने यह कदम उठाया. इससे पहले आईओए के फैसले की कड़ी आलोचना हुई थी क्योंकि दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप हैं. विजय गोयल की अगुआई वाले खेल मंत्रालय ने इसके बाद कल आईओए को निलंबित कर दिया.

बिंद्रा ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ओलंपिक अभियान और विशेषकर भारत में अभियान को स्वायत्ता के पीछे नहीं छिपाया जा सकता. यह सुशासन और नैतिकता का समय है.” भारत के एकमात्र व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बिंद्रा ने कहा, ‘‘भारतीय खेलों में बदलाव सिर्फ बहुमत से होगा. भारत में कानून जरुरी है. भारतीय खेलों और विजय गोयल का आईओए को निलंबित करने का अच्छा कदम.”

खेल मंत्रालय ने कल कड़ा रुख अपनाते हुए आईओए को तब तक निलंबित कर दिया जब तक कि वे दागी कलमाडी और चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनाने के फैसले को नहीं पलटते. सरकार ने यह कदम उस समय उठाया जब आईओए ने समयसीमा के भीतर उसके कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola