ePaper

पीवी सिंधू और कारोलिना मारिन एक बार फिर आमने-सामने

Updated at : 16 Dec 2016 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
पीवी सिंधू और कारोलिना मारिन एक बार फिर आमने-सामने

दुबई : ओलंपिक रजत पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु प्रतिष्ठित बीडब्ल्यूएफ विश्व सुपर सीरीज फाइनल के ग्रुप बी के अपने दूसरे मैच में आज यहां चीन की विश्व में तीसरे नंबर की सुन यू से हार गयी. सिंधु ने पिछले महीने सुन को हराकर ही चाइना ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीता […]

विज्ञापन

दुबई : ओलंपिक रजत पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु प्रतिष्ठित बीडब्ल्यूएफ विश्व सुपर सीरीज फाइनल के ग्रुप बी के अपने दूसरे मैच में आज यहां चीन की विश्व में तीसरे नंबर की सुन यू से हार गयी. सिंधु ने पिछले महीने सुन को हराकर ही चाइना ओपन सुपर सीरीज का खिताब जीता था लेकिन चीनी खिलाडी उस हार का बदला चुकता करने में सफल रही.

सिंधु ने 49 मिनट तक चला यह मुकाबला 15-21, 17-21 से गंवाया. इस भारतीय खिलाडी के पास अब भी सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका है. उन्हें ग्रुप बी में अपने तीसरे और अंतिम मैच में कल ओलंपिक चैंपियन स्पेनिश खिलाडी कारोलिना मारिन से भिड़ना है. रियो ओलंपिक में मारिन ने सिंधु को हराकर ही स्वर्ण पदक जीता था. सुन यु ने कल मारिन को हराया था और वह लगातार दूसरी जीत से सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर चुकी है.

कल अपने पहले मैच में अधिक रैंकिंग की जापानी खिलाडी अकेनी यामागुची के हराने वाली सिंधु के लिए चीनी खिलाडी से निबटना आसान नहीं हरा. पहले गेम में शुरु से ही सिंधु पिछड गयी थी और वह हर समय वापसी की कवायद में लगी रही. चीनी खिलाडी ने बढत बरकरार रखकर यह गेम अपने नाम किया. विश्व में दसवें नंबर की सिंधु ने हालांकि दूसरे गेम में अपनी प्रतिद्वंद्वी को कडी टक्कर दी और एक समय वह 15-13 से बढत पर भी थी लेकिन सुन ने अच्छी वापसी की और जल्द ही स्कोर 17-15 कर दिया. सिंधु ने हालांकि हार नहीं मानी और वह 17-17 से स्कोर बराबर करने में सफल रही। सुन ने इसके बाद लगातार चार अंक बनाकर मैच अपने नाम किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola