ePaper

सुशील ने नरसिंह से कहा, जाओ और मेरे व देश के लिये पदक जीतो

Updated at : 01 Aug 2016 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
सुशील ने नरसिंह से कहा, जाओ और मेरे व देश के लिये पदक जीतो

नयी दिल्ली : दो बार के ओलंपिक पदकधारी सुशील कुमार ने आज नाडा के नरसिंह यादव को डोपिंग के आरोपों से बरी करने फैसले का स्वागत किया जिससे अब वह रियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे. सुशील और नरसिंह के बीच 74 किग्रा वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करने को लेकर लंबी कानूनी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दो बार के ओलंपिक पदकधारी सुशील कुमार ने आज नाडा के नरसिंह यादव को डोपिंग के आरोपों से बरी करने फैसले का स्वागत किया जिससे अब वह रियो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे. सुशील और नरसिंह के बीच 74 किग्रा वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करने को लेकर लंबी कानूनी लड़ाई हुई थी.

नरसिंह ने कोटा स्थान हासिल किया था जबकि सुशील ट्रायल चाहते थे. सुशील ने ट्वीट किया, ‘‘बहुत खुशी की बात है. मेरा समर्थन पहले भी था, आज भी है और कल भी रहेगा. जाओ मेरे और देश के लिये पदक जीतो. ” उन्होंने साथ ही कहा था कि बीते कुछ महीनों में कुश्ती को इस दौर से गुजरना पड़ा. सुशील ने माइक्रो ब्लागिंग साइट पर लिखा था, ‘‘कुश्ती को इस दौर से गुजरते हुए देखना दुर्भाग्यपूर्ण है. मैंने इसे अपनी पूरी जिंदगी दी और हमेशा अपने साथी पहलवानों का समर्थन करता रहूंगा. ”
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola