संसद में गूंजा नरसिंह यादव का मुद्दा, कुश्ती संघ की भूमिका पर उठाये गये सवाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2016 12:32 PM
नयी दिल्ली : पहलवान नरसिंह यादव रियो ओलंपिक में जायेंगे या नहीं इस बात का फैसला आज हो जायेगा. आज वे डोपिंग एजेंसी नाडा की अनुशासन समिति के सामने पेश होने वाले हैं. अगर वे समिति के सामने खुद को निर्दोष साबित कर सके तो ठीक, अन्यथा वे रियो नहीं जा पायेंगे. नरसिंह यादव का […]
नयी दिल्ली : पहलवान नरसिंह यादव रियो ओलंपिक में जायेंगे या नहीं इस बात का फैसला आज हो जायेगा. आज वे डोपिंग एजेंसी नाडा की अनुशासन समिति के सामने पेश होने वाले हैं. अगर वे समिति के सामने खुद को निर्दोष साबित कर सके तो ठीक, अन्यथा वे रियो नहीं जा पायेंगे. नरसिंह यादव का मुद्दा आज संसद में भी गूंजा. वहीं खेल मंत्री ने आज इस मामले में कहा कि एंटी डोपिंग पैनल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा कि डोपिंग टेस्ट में फेल होने के बाद नरसिंह यादव को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था. भाजपा सदस्य सुखबीर सिंह जौनपुरिया ने इससे पूर्व सवाल किया था कि नरसिंह यादव के डोप टेस्ट में फेल होने के मामले में भारतीय कुश्ती संघ की लापरवाही की जांच की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है. उन्हेांने कहा कि नरसिंह यादव के डोप टेस्ट में फेल होने से देश का बडा नुकसान हुआ है और मीडिया में ऐसी रिपोर्ट आयी हैं कि भारतीय कुश्ती संघ की लापरवाही के चलते उसके खाने में मिलावट की गयी. जौनपुरिया ने कहा कि खेल मंत्रालय को कुछ ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए मुख्य खिलाडियों के साथ अन्य खिलाडियों को भी तैयार किया जाए. उल्लेखनीय है कि नरसिंह यादव आज अपना पक्ष रखने के लिए एंटी डोपिंग पैनल के समक्ष पेश होने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










