रुस को ओलंपिक से बाहर नहीं करने के फैसले पर मिश्रित प्रतिक्रिया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
लुसाने : रुस को प्रशासन संचालित डोपिंग स्कैंडल को लेकर रियो ओलंपिक से बाहर नहीं करने के अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फैसले पर खेल दिग्गजों की मिली जुली प्रतिक्रिया रही. कुछ ने इस पर नाराजगी जताते हुए कड़े फैसले की मांग की तो कइयों ने आईओसी के रुख का समर्थन किया. आईओसी अध्यक्ष थामस बाक […]
विज्ञापन
लुसाने : रुस को प्रशासन संचालित डोपिंग स्कैंडल को लेकर रियो ओलंपिक से बाहर नहीं करने के अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फैसले पर खेल दिग्गजों की मिली जुली प्रतिक्रिया रही. कुछ ने इस पर नाराजगी जताते हुए कड़े फैसले की मांग की तो कइयों ने आईओसी के रुख का समर्थन किया. आईओसी अध्यक्ष थामस बाक ने कहा कि पूरे रुसी दल पर प्रतिबंध लगाने से डोपमुक्त खिलाड़ी ओलंपिक में भागीदारी से वंचित रह जायेंगे. बाक ने कहा कि रुसी खिलाडियों की कड़ी जांच की जायेगी.
रुस पर प्रतिबंध की मांग करने वाली अमेरिका की डोपिंग निरोधक ईकाई के प्रमुख ट्रेविस टायगार्ट ने कहा कि आईओसी ने पूरा ‘गड़बड़झाला’ पैदा कर दिया है. ड्रग फ्री स्पोर्ट न्यूजीलैंड के मुख्य कार्यकारी ग्रीम स्टील ने भी आईओसी के फैसले पर भड़ास निकाली. वहीं यूरोपीय ओलंपिक समितियों के अध्यक्ष पैट हिकी ने कहा कि वह आईओसी के फैसले के साथ है क्योकि इससे पाक साफ रुसी खिलाडियों को रियो ओलंपिक में खेलने का मौका मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










