नरसिंह डोपिंग मामला पहुंचा प्रधानमंत्री मोदी के पास, मांगी डीटेल

नयी दिल्ली : रियो ओलंपिक शुरू होने में अब चंद दिन ही शेष रह गये हैं. लेकिन भारतीय कुश्ती में विवाद अब भी जीवंत है. भले ही कोर्ट से क्लीन चीट मिलने के बाद सुशील को रोक कर नरसिंह यादव को आलंपिक का टिकट मिल गया, लेकिन डोपिंग टेस्ट में फेल होने के बाद अब […]
नयी दिल्ली : रियो ओलंपिक शुरू होने में अब चंद दिन ही शेष रह गये हैं. लेकिन भारतीय कुश्ती में विवाद अब भी जीवंत है. भले ही कोर्ट से क्लीन चीट मिलने के बाद सुशील को रोक कर नरसिंह यादव को आलंपिक का टिकट मिल गया, लेकिन डोपिंग टेस्ट में फेल होने के बाद अब नरसिंह का रियो में जाना संदेह से भर गया है.
डोपिंग में फेल होने के बाद नरसिंह ने इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें रियो में जाने से रोकने के लिए साजिश रचा गया है. मुझे फंसाया गया है ताकि मैं रियो जाने से रुक जाउं. ‘ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपनी शिकायत महासंघ को दे दी है जिसमें मैंने स्पष्ट किया है कि कुछ चीज मेरे भोजन में डाली गयी होगी जिसे मैस में तैयार किया गया था. यह मेरे खिलाफ साजिश है. ‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










