यूरो 2016 : बेल्जियम को 3-1 से हराकर वेल्स सेमीफाइनल में

तोलोसी (फ्रांस) :यूरो कप के दूसरे क्वार्टर फाइनल में आज मजबूत मानी जा रही बेल्जियम की टीम को वेल्स ने एक के मुकाबले तीन गोल से हरा दिया और यूरो कप 2016 के सेमीफाइनल में पहुंच गया. वेल्स सेफा में पहुंचने वाली दूसरी टीम है. पहले क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल ने पोलैंड को हराया था […]
तोलोसी (फ्रांस) :यूरो कप के दूसरे क्वार्टर फाइनल में आज मजबूत मानी जा रही बेल्जियम की टीम को वेल्स ने एक के मुकाबले तीन गोल से हरा दिया और यूरो कप 2016 के सेमीफाइनल में पहुंच गया. वेल्स सेफा में पहुंचने वाली दूसरी टीम है. पहले क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल ने पोलैंड को हराया था और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी.
बेल्जियम के एक गोल के जवाब में वेल्स ने आज तीन गोल दागे. वेल्स की ओर से पहला गोल विलियम्स ने दागा, दूसरा गोल रॉबसन-कानू ने और तीसरा गोल वोक्स ने दागे. विलियम्स ने पहले हॉफ में गोल दागकर टीम को बराबरी पर पहुंचाया था, वहीं दूसरे हॉफ में कानू ने शानदार गोल दागकर बेल्जियम के खिलाफ अपनी टीम को 2-1 से बढ़त दिलायी.
आज पहला गोल बेल्जियम की ओर से दागा गया. खेल के 30वें मिनट में बेल्जियम ने वेल्स पर पहला गोल दागकर 1-0 की बढ़त बना ली थी. वेल्स की ओर से विलियम्स ने पहला गोल दागकर स्कोर बराबरी पर पहुंचा दिया. बेल्जियम के लिए आज का मैच घरेलू मुकाबले की तरह था क्योंकि लिली स्टेडियम उनके देश की सीमा से सिर्फ 100 किमी दूर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










