ePaper

''मेस्सी को संन्यास के फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए''

Updated at : 27 Jun 2016 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
''मेस्सी को संन्यास के फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए''

नयी दिल्ली : भारतीय फुटबॉल जगत अर्जेन्टीना के सुपरस्टार खिलाड़ी लियोनल मेस्सी के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से अचानक संन्यास लेने के फैसले से स्तब्ध और हैरान है और कुछ ने उम्मीद जताई कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगे. पूर्व भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया ने कहा कि अमेरिका में कोपा अमेरिका के खिताबी मुकाबले में चिली […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय फुटबॉल जगत अर्जेन्टीना के सुपरस्टार खिलाड़ी लियोनल मेस्सी के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से अचानक संन्यास लेने के फैसले से स्तब्ध और हैरान है और कुछ ने उम्मीद जताई कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करेंगे.

पूर्व भारतीय कप्तान बाईचुंग भूटिया ने कहा कि अमेरिका में कोपा अमेरिका के खिताबी मुकाबले में चिली के खिलाफ हार के बाद 29 साल के मेस्सी ने निश्चित तौर पर भावनाओं में बहकर यह फैसला किया है. भूटिया ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसा लगता है कि यह भावनात्मक फैसला है और उन्हें इस पर पुनर्विचार करना चाहिए. 29 साल संन्यास लेने की उम्र नहीं है.

डिएगो मैराडोना को मेस्सी से आग्रह करना चाहिए कि वे फैसले पर पुनर्विचार करें.” उन्होंने कहा, ‘‘मेस्सी आप चैम्पियन हो. आप इतनी आसानी से हार नहीं मान सकते. हम आपको इतनी जल्दी संन्यास लेते हुए नहीं देख सकते. उम्मीद करते हैं कि आप पुनर्विचार करेंगे.” भारतीय राष्ट्रीय टीम के तकनीकी निदेशक स्काट ओ डोनेल ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि मेस्सी रुस में 2018 फीफा विश्व कप में खेलेंगे.

ओ डोनेल ने कहा, ‘‘अगर वह रुस में 2018 विश्व कप में नहीं खेलता है तो मुझे हैरानी होगी.” भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निर्मल छेत्री ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल पर फैसला करने में जल्दबाजी. इसमें कोई शक नहीं कि जीनियस में काफी खेल बाकी है. महान खिलाडी हार नहीं मानते.” भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने ट्वीट किया, ‘‘लियोनल मेस्सी का संन्यास…. अपनी ही महानता से टूट गए. खेल ने महानतम को भी नहीं बख्शा. इसके साथ जीना होगा और आगे बढ़ना होगा.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola