ऑस्ट्रेलियन ओपन में भारत का दबदबा कायम, साइना और श्रीकांत पहुंचे सेमीफाइनल में
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिडनी : भारतीय स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल ने थाईलैंड की प्रतिद्वंद्वी रतचानोक इंतानोन पर चुनौतीपूर्ण जीत दर्ज कर जबकि किदाम्बी श्रीकांत ने भी अच्छी लय जारी रखते हुए 750,000 डालर ईनामी राशि के ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की. ओलंपिक कांस्य पदकधारी साइना और 2013 की विश्व चैम्पियन रतचानोक के […]
विज्ञापन
सिडनी : भारतीय स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल ने थाईलैंड की प्रतिद्वंद्वी रतचानोक इंतानोन पर चुनौतीपूर्ण जीत दर्ज कर जबकि किदाम्बी श्रीकांत ने भी अच्छी लय जारी रखते हुए 750,000 डालर ईनामी राशि के ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की.
ओलंपिक कांस्य पदकधारी साइना और 2013 की विश्व चैम्पियन रतचानोक के बीच दिलचस्प क्वार्टरफाइनल में सातवीं वरीय भारतीय 56 मिनट तक चले महिला एकल मुकाबले में दूसरी वरीय खिलाड़ी को 28.26, 21.16 से हराने में सफल रहीं. साइना अब चौथी वरीय वांग यिहान और आठवीं वरीय ताइ जु यिंग के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगी.
पुरुष एकल में दुनिया के 13वें नंबर के खिलाडी श्रीकांत ने कोरिया के कवांग ही हीयो को 36 मिनट में 21.18 , 21.17 से पराजित किया. अब कल श्रीकांत का सामना डेनमार्क के हैंस क्रिस्टियन विटिंगस से होगा. यह भारतीय खिलाडी पिछले साल दो बार क्रिस्टियन को हरा चुका है जबकि 2014 फ्रेंच ओपन में उन्हें एक बार पराजय मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










