फीफा के पूर्व उपाध्यक्ष फिगुएरेडो को जेल

मोंटेवीडियो : फीफा के दागी पूर्व उपाध्यक्ष युगेनियो फिगुएरेडो को उनके देश उरुग्वे में सुनवाई लंबित रहने तक जेल भेज दिया गया है. अंतरराष्ट्रीय फुटबाल को झकझोरने वाले भ्रष्टाचार प्रकरण में आरोपों का जवाब लेने के लिए उन्हें स्विट्जरलैंड से प्रत्यर्पित किया गया है. दक्षिण अमेरिकी परिसंघ कोनमेबोल के पूर्व अध्यक्ष फिगुएरेडो कल सुबह पहुंचे […]
मोंटेवीडियो : फीफा के दागी पूर्व उपाध्यक्ष युगेनियो फिगुएरेडो को उनके देश उरुग्वे में सुनवाई लंबित रहने तक जेल भेज दिया गया है. अंतरराष्ट्रीय फुटबाल को झकझोरने वाले भ्रष्टाचार प्रकरण में आरोपों का जवाब लेने के लिए उन्हें स्विट्जरलैंड से प्रत्यर्पित किया गया है.
दक्षिण अमेरिकी परिसंघ कोनमेबोल के पूर्व अध्यक्ष फिगुएरेडो कल सुबह पहुंचे और उन्हें सीधे अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें हिरासत में भेज दिया गया, अदालत के सूत्रों ने यह जानकारी दी.सूत्रों के अनुसार हालांकि न्यायाधीश एड्रियाना डि लोस सांतोस उन्हें नजरबंद रखने की स्वीकृति दे सकते हैं जैसे कि उनके वकील ने मांग की है.फिगुएरेडो को अगर दोषी पाया गया तो उन्हें दो से 15 साल की जेल हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










