ePaper

बैडमिंटन रैकिंग : श्रीकांत, कश्यप खिसके, साइना दूसरे स्थान पर बरकरार

Updated at : 19 Nov 2015 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
बैडमिंटन रैकिंग : श्रीकांत, कश्यप खिसके, साइना दूसरे स्थान पर बरकरार

नयी दिल्ली : भारत के किदाम्बी श्रीकांत और पारुपल्ली कश्यप ताजा विश्व बैडमिंटन रैकिंग में दो . दो पायदान नीचे खिसक गये हैं जबकि महिला वर्ग में साइना नेहवाल पहले की तरह दूसरे स्थान पर बनी हुई है. श्रीकांत पिछले सप्ताह चाइना ओपन और इस सप्ताह हांगकांग ओपन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये. इससे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत के किदाम्बी श्रीकांत और पारुपल्ली कश्यप ताजा विश्व बैडमिंटन रैकिंग में दो . दो पायदान नीचे खिसक गये हैं जबकि महिला वर्ग में साइना नेहवाल पहले की तरह दूसरे स्थान पर बनी हुई है. श्रीकांत पिछले सप्ताह चाइना ओपन और इस सप्ताह हांगकांग ओपन में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये. इससे वह सातवें स्थान पर खिसक गये.

कश्यप पिछले दो सप्ताह से नहीं खेल पाने के कारण 15वें स्थान पर फिसल गये हैं. एच एस प्रणय हालांकि दो पायदान उपर 19वें स्थान पर पहुंच गये. अजय जयराम पुरुष एकल रैंकिंग में एक पायदान उपर 24वें स्थान पर हैं. चीन के चेन लोंग शीर्ष पर काबिज हैं.
महिला एकल में पी वी सिंधु एक पायदान उपर 12वें स्थान पर पहुंच गयी है जबकि साइना नेहवाल पहले की तरह दूसरे स्थान पर बनी हुई है. महिला युगल रैंकिंग में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की भारतीय जोड़ी एक पायदान नीचे 13वें स्थान पर जबकि पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी भी एक पायदान नीचे 21वें स्थान पर खिसक गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola