जोकोविच चौथी बार विंबलडन फाइनल में

लंदन : नोवाक जोकोविच चौथी बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गये हैं. जोकोविच ने आज यहां पुरुष एकल सेमीफाइनल में सीधे सेटों में रिचर्ड गास्केट को 7-6, 6-4, 6-4 से हरा दिया और चौथी बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे. दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच […]
लंदन : नोवाक जोकोविच चौथी बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गये हैं. जोकोविच ने आज यहां पुरुष एकल सेमीफाइनल में सीधे सेटों में रिचर्ड गास्केट को 7-6, 6-4, 6-4 से हरा दिया और चौथी बार विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे.
दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने लचर शुरुआत से उबरते हुए सेंटर कोर्ट पर फ्रांस के 21वें वरीय गास्केट को दो घंटे और 20 मिनट में हराया. जोकोविच ने इस दौरान 12 ऐस और 46 विनर लगाए. गत चैम्पियन जोकोविच की नजरें अब तीसरे आल इंग्लैंड खिताब और कुल नौवें ग्रैंडस्लैम खिताब पर टिकी हैं. उन्हें रविवार को होने वाले फाइनल में सात बार के चैम्पियन रोजर फेडरर और दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी एंडी मरे के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










