बड़ी बहस, माराडोना महान या मेसी

सैंटियागो : अर्जेंटीना की कोपा अमेरिका फाइनल में चिली के हाथों पेनल्टी शूटआउट में हार से फिर से यह बहस छिड गयी है कि डियगो माराडोना महान हैं या लियोनेल मेसी. मेसी ने अब तक अर्जेंटीना को एक भी खिताब नहीं दिलाया. एक साल पहले उनकी अगुवाई में टीम ब्राजील में खेले गये विश्व कप […]
सैंटियागो : अर्जेंटीना की कोपा अमेरिका फाइनल में चिली के हाथों पेनल्टी शूटआउट में हार से फिर से यह बहस छिड गयी है कि डियगो माराडोना महान हैं या लियोनेल मेसी. मेसी ने अब तक अर्जेंटीना को एक भी खिताब नहीं दिलाया. एक साल पहले उनकी अगुवाई में टीम ब्राजील में खेले गये विश्व कप के फाइनल में जर्मनी से हार गयी थी और अब कोपा अमेरिका में उनकी टीम को मुंह की खानी पडी.
मेसी का क्लब स्तर पर बार्सिलोना की तरफ से शानदार रिकार्ड रहा है जिसके कारण कई उन्हें पेले और माराडोना की बराबरी का फुटबॉलर मानते हैं. लेकिन यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश को सम्मान दिलाने की बात आती है तो मेसी अब तक अर्जेंटीना को कोई खिताब नहीं दिला पाये हैं जबकि माराडोना ने 1986 में अपने दम पर उसे विश्व कप दिलाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




