पांच बार के विश्व चैम्पियन ब्राजील को हराकर पैराग्वे कोपा अमेरिका के सेमीफाइनल में

कांसेपशियन ((चिली) : ब्राजील की टीम एक बार फिर पेनल्टी शूटआउट के दबाव को झेलने में नाकाम रही जिससे पैराग्वे ने 2011 के उलटफेर को दोहराते हुए पांच बार के विश्व चैम्पियन को कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर करके सेमीफाइनल में जगह बनाई. स्ट्राइकर डेर्लिस गोंजालेज क्वार्टर फाइनल में पैराग्वे की जीत के हीरो […]
कांसेपशियन ((चिली) : ब्राजील की टीम एक बार फिर पेनल्टी शूटआउट के दबाव को झेलने में नाकाम रही जिससे पैराग्वे ने 2011 के उलटफेर को दोहराते हुए पांच बार के विश्व चैम्पियन को कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट से बाहर करके सेमीफाइनल में जगह बनाई.
स्ट्राइकर डेर्लिस गोंजालेज क्वार्टर फाइनल में पैराग्वे की जीत के हीरो रहे. उन्होंने पहले दूसरे हाफ में पेनल्टी को गोल में बदलकर पैराग्वे को 1-1 से बराबरी दिलाई और फिर शूट आउट में निर्णायक स्पाट किक को गोल में बदलकर टीम की 4-3 से जीत सुनिश्चित की. इससे पहले ब्राजील की ओर से पहले हाफ में रोबिन्हो ने गोल किया जो उनका 28वां अंतरराष्ट्रीय गोल था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










