मैदान में सिर पर लगी चोट, ऑस्ट्रेलिया के रग्बी खिलाड़ी की मौत

ब्रिस्बेन : खेल के मैदान पर चोट के कारण एक और खिलाड़ी की मौत हो गयी है. इस बार ऑस्ट्रेलिया के रग्बी खिलाड़ी जेम्स एकरमैन की चोट लगने के कारण मौत हुई है. जेम्स एकरमैच को क्वींसलैंड कप के एक मैच के दौरान गंभीर रूप से चोट लगी, जिसकेबाद उपचार के दौरान अस्पताल मेंउसकी मौत […]
ब्रिस्बेन : खेल के मैदान पर चोट के कारण एक और खिलाड़ी की मौत हो गयी है. इस बार ऑस्ट्रेलिया के रग्बी खिलाड़ी जेम्स एकरमैन की चोट लगने के कारण मौत हुई है. जेम्स एकरमैच को क्वींसलैंड कप के एक मैच के दौरान गंभीर रूप से चोट लगी, जिसकेबाद उपचार के दौरान अस्पताल मेंउसकी मौत हो गयी. एकरमैन शनिवार को चोटिल हुए थे, लेकिन आज सुबह सोमवार को उनकी मौत हुई.
नॉर्थ डेविल्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच मेंएकरमैन सनशाइन कोस्ट फॉल्कन्स के लिए खेल रहे थे. खेल के दौरान उनके सिर में चोट लगी. चोट के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एक दिन के इलाज के बाद उनकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




