स्पीथ ने अमेरिकी ओपन गोल्फ का खिताब जीता

ताकोमा (अमेरिका) : मास्टर्स विजेता जोर्डन स्पीथ ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां पहली बार अमेरिकी ओपन गोल्फ का खिताब भी जीत लिया. टाइगर वुड्स की धार कुंद पडने के बाद अमेरिका में स्पीथ के प्रशंसकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है. स्पीथ 2002 में वुड्स के बाद एक ही साल में […]
ताकोमा (अमेरिका) : मास्टर्स विजेता जोर्डन स्पीथ ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए यहां पहली बार अमेरिकी ओपन गोल्फ का खिताब भी जीत लिया. टाइगर वुड्स की धार कुंद पडने के बाद अमेरिका में स्पीथ के प्रशंसकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है.
स्पीथ 2002 में वुड्स के बाद एक ही साल में मास्टर्स और अमेरिकी ओपन खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी हैं. इक्कीस साल के टेक्सास के स्पीथ ने अपने साथी अमेरिकी डस्टिन जानसन और दक्षिण अफ्रीका के लुईस ओस्तुजेन को एक शॉट से पछाडा.
अंतिम दौर में एक अंडर 69 का स्कोर बनाने वाले स्पीथ का कुल स्कोर पांच अंडर 275 रहा. जानसन (70) और ओस्तुजेन (67) चार अंडर 276 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










