कड़ी मेहनत के जरिये जीवन की बाधाओं को पार किया जा सकता है : मैरीकोम

बारपेटा (असम) : दिग्गज मुक्केबाज मैरीकोम ने कहा कि जीवन में वित्तीय बाधा सहित किसी भी बाधा से प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत के जरिये पार पाया जा सकता है.बीएच कालेज में इंडोर स्टेडियम के उद्घाटन के लिए केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल के साथ मैरीकोम कल यहां मौजूद थी. मैरीकोम ने कहा […]
बारपेटा (असम) : दिग्गज मुक्केबाज मैरीकोम ने कहा कि जीवन में वित्तीय बाधा सहित किसी भी बाधा से प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत के जरिये पार पाया जा सकता है.बीएच कालेज में इंडोर स्टेडियम के उद्घाटन के लिए केंद्रीय युवा मामलों और खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल के साथ मैरीकोम कल यहां मौजूद थी.
मैरीकोम ने कहा कि छात्र जीवन में काफी बाधाओं का सामना करते हैं लेकिन किसी भी बाधा से प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत के जरिये सफलतापूर्वक पार पाया जा सकता है.अपने जीवन का उदाहरण देते हुए मैरीकोम ने कहा कि वह भी वित्तीय संकट का सामना कर रही थी लेकिन खेल के प्रति प्यार और कडी मेहनत के कारण वह आगे बढ़ने में सफल रही.
मैरीकोम ने साथ ही क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए उत्तर पूर्व में शांति की वकालत की.बीएच कालेज के छात्र संघ ने मैरीकोम मुक्केबाजी फाउंडेशनको एक लाख रुपये दान में भी दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




