सेप ब्लाटर न्यूजीलैंड में अंडर 20 विश्व कप फाइनल देखने नहीं जाएंगे

Published at :16 Jun 2015 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
सेप ब्लाटर न्यूजीलैंड में अंडर 20 विश्व कप फाइनल देखने नहीं जाएंगे

वेलिंगटन : फीफा प्रमुख सेप ब्लाटर ने इस सप्ताहांत आकलैंड में होने वाले अंडर 20 विश्व कप फाइनल के लिए न्यूजीलैंड जाने की योजना रद्द कर दी है. विश्व फुटबॉल की संचालन संस्था फीफा ने आज यह जानकारी दी. फीफा की प्रवक्ता ने कहा, ज्यूरिख में मौजूदा प्रतिबद्धताओं के कारण फीफा अध्यक्ष (ब्लाटर) फीफा अंडर […]

विज्ञापन

वेलिंगटन : फीफा प्रमुख सेप ब्लाटर ने इस सप्ताहांत आकलैंड में होने वाले अंडर 20 विश्व कप फाइनल के लिए न्यूजीलैंड जाने की योजना रद्द कर दी है. विश्व फुटबॉल की संचालन संस्था फीफा ने आज यह जानकारी दी. फीफा की प्रवक्ता ने कहा, ज्यूरिख में मौजूदा प्रतिबद्धताओं के कारण फीफा अध्यक्ष (ब्लाटर) फीफा अंडर 20 विश्व कप के फाइनल के लिए न्यूजीलैंड नहीं जा पाएंगे.

स्विट्जरलैंड के ब्लाटर अगर न्यूजीलैंड जाते तो आशंका थी कि उनका रुखा स्वागत होगा क्योंकि न्यूजीलैंड फुटबॉल (एनजेडएफ) उनके गुट से अलग हो गया था और पिछले महीने राष्ट्रपति चुनाव में उसने ब्लाटर के खिलाफ वोट दिया था.

इससे पहले एनजेडएफ के प्रमुख एंडी मार्टिन ने इसी महीने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि ब्लाटर टूर्नामेंट से दूर रहेंगे क्योंकि उनकी मौजूदगी टूर्नामेंट के फाइनल के महत्व को कम कर देती. वर्ष 1998 से फीफा के प्रभारी ब्लाटर ने संस्था के भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरने के बाद घोषणा की थी कि वह इस्तीफा दे देंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola