नेमार ने ब्राजील को जीत दिलाई, कोलंबिया उलटफेर का शिकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2015 9:58 PM
टेमुको (चिली) : कप्तान नेमार के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ब्राजील ने इंजुरी टाइम में किये गोल के जरिये कोपा अमेरिका फुटबाल में पेरु को 2-1 से हरा दिया जबकि कोलंबिया को वेनेजुएला के हाथों अप्रत्याशित पराजय का सामना करना पड़ा. नेमार ने पांचवें मिनट में बराबरी का गोल दागा. इसके बाद स्टापेज टाइम में […]
टेमुको (चिली) : कप्तान नेमार के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ब्राजील ने इंजुरी टाइम में किये गोल के जरिये कोपा अमेरिका फुटबाल में पेरु को 2-1 से हरा दिया जबकि कोलंबिया को वेनेजुएला के हाथों अप्रत्याशित पराजय का सामना करना पड़ा.
नेमार ने पांचवें मिनट में बराबरी का गोल दागा. इसके बाद स्टापेज टाइम में डगलस कोस्टा के गोल में सूत्रधार की भूमिका निभाई. इसके दम पर ब्राजील ने पिछले साल विश्व कप के बाद से लगातार 11वीं जीत दर्ज की.
नेमार के अब 44 अंतरराष्ट्रीय गोल हो गए हैं और 23 बरस के नेमार ब्राजील के धुरंधर पेले से एक साल कम समय में इस मुकाम तक पहुंचे हैं. इससे पहले पेरु ने क्रिस्टियन कुएवा के तीसरे मिनट में किये गए गोल के दम पर बढ़त बना ली थी. एक अन्य मैच में सालोमोन रोंडोन के गोल की मदद से वेनेजुएला ने कोलंबिया को हरा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










