साइ सेंटर में एक और खिलाड़ी ने आत्‍महत्‍या की कोशिश की

Published at :10 Jun 2015 3:41 PM (IST)
विज्ञापन
साइ सेंटर में एक और खिलाड़ी ने आत्‍महत्‍या की कोशिश की

तिरुवनंतपुरम : भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा कालेज में 19 बरस के एक फर्राटा धावक ने सुबह अपने बायें हाथ की नस काटने की कोशिश की लेकिन इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है. कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर जी किशोर ने बताया , लड़के ने खुद को नुकसान पहुंचाने की […]

विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम : भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा कालेज में 19 बरस के एक फर्राटा धावक ने सुबह अपने बायें हाथ की नस काटने की कोशिश की लेकिन इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है. कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर जी किशोर ने बताया , लड़के ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है. उसने बायें हाथ में कांच के टुकडे से काटने की कोशिश की. उसे तुरंत त्रिवेंद्रम मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक चिकित्सा देकर उसे छोड़ दिया गया.

उन्होंने कहा , कट सिर्फ उपर लगा था. समझा जाता है कि वह तनाव में था. इस बीच साइ ने मामले की जांच शुरु कर दी है. किशोर ने कहा , हम मामले की जांच कर रहे हैं ताकि घटना के कारणों का पता चल सके. जांच के लिये साइ के एक सीनियर अधिकारी और दो अन्य को लगाया गया है.

पिछले चार साल से साइ केंद्र में प्रशिक्षु इस युवक ने लिखित बयान में कहा है कि वह मानसिक तनाव में था. किशोर ने कहा कि विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के कारण यह लडका तनाव में था जिसकी जांच की जा रही है. एक महीना पहले ही अलपुझा में साइ जलक्रीडा केंद्र में चार प्रशिक्षु लड़कियों ने कथित तौर पर सीनियर्स द्वारा प्रताडना दिये जाने के कारण जहरीला फल खाकर जान देने की कोशिश की जिसमें एक की मौत हो गई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola