भारत ने पाकिस्तानी पहलवानों को वीजा देने से किया इंकार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
कराची : भारतीय उच्चायोग ने 11 जून से नयी दिल्ली में होने वाली एशियाई कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में भाग लेने के इच्छुक पाकिस्तानी पहलवानों और अधिकारियों के एक दल को वीजा देने से मना कर दिया है. इस बात को यहां मीडिया रिपोर्ट में कही गयी है. डान न्यूज ने कहा कि भारतीय अधिकारियों ने […]
विज्ञापन
कराची : भारतीय उच्चायोग ने 11 जून से नयी दिल्ली में होने वाली एशियाई कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में भाग लेने के इच्छुक पाकिस्तानी पहलवानों और अधिकारियों के एक दल को वीजा देने से मना कर दिया है. इस बात को यहां मीडिया रिपोर्ट में कही गयी है.
डान न्यूज ने कहा कि भारतीय अधिकारियों ने यह कहते हुए पाकिस्तानी पहलवानों को वीजा देने से इंकार कर दिया कि पाकिस्तान कुश्ती महासंघ ने समय पर कागजात नहीं जमा कराये. पाकिस्तान कुश्ती महासंघ के एक अधिकारी ने भारत के आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि उन्होंने समय पर सभी जरुरी दस्तावेज भेज दिये थे. अधिकारी ने कहा हम लोगों ने सभी जरुरी कागजात समय पर भेज दिये थे और आवेदन लंबे समय तक भारतीय उच्चायोग में पड़ा हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










