बार्सीलोना ने यूवेंटस को 3-1 से हराकर दूसरी बार यूरोपीय खिताबों की तिकडी पूरी की

Published at :07 Jun 2015 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
बार्सीलोना ने यूवेंटस को 3-1 से हराकर दूसरी बार यूरोपीय खिताबों की तिकडी पूरी की

बर्लिन : लुई सुआरेज और नेमार के दूसरे हाफ में दागे गोलों की मदद से बार्सीलोना चैंपियंस लीग फाइनल में यूवेंटस को 3-1 से हराकर दूसरी बार यूरोपीय खिताओं की तिकड़ी पूरी करने वाली पहली टीम बनी. लुई एनरिके ने स्पेन की इस टीम के मुख्य कोच के रुप में अपने पहले ही सत्र में […]

विज्ञापन

बर्लिन : लुई सुआरेज और नेमार के दूसरे हाफ में दागे गोलों की मदद से बार्सीलोना चैंपियंस लीग फाइनल में यूवेंटस को 3-1 से हराकर दूसरी बार यूरोपीय खिताओं की तिकड़ी पूरी करने वाली पहली टीम बनी. लुई एनरिके ने स्पेन की इस टीम के मुख्य कोच के रुप में अपने पहले ही सत्र में पेप गुआर्डिओला के 2008-09 सत्र की उपलब्धि की बराबरी की जब इस टीम ने यूरोपीय खिताब के अलावा स्पेनिश लीग और कप खिताब भी जीता था.

बार्सीलोना ने शुरुआत में ही इयान राकिटिक के गोल की मदद से बढ़त बना ली लेकिन रीयाल मैड्रिड के पूर्व स्ट्राइकर अल्वारो मोराटा ने 55वें मिनट में यूवेंटस को बराबरी दिला दी. सुआरेज ने 68वें मिनट में रिबाउंड पर गोल दागकर बर्लिन ओलंपिक स्टेडियम में बार्सीलोना को एक बार फिर बढ़त दिलाई जबकि नेमार ने मैच के अंतिम लम्हों में इंजरी टाइम में गोल दागकर इटली की चैंपियंस टीम की 1-3 से हार सुनिश्चित की.

यूवेंटस इसके साथ ही छह बार यूरोपीय कप फाइनल में हारने वाली पहली टीम बनी. बार्सीलोना की टीम पांचवीं बार यूरोपीय चैंपियंस बनी है जबकि पिछले एक दशक में उसने चौथी बार चैंपियंस लीग का खिताब जीता है. पिछले एक दशक में टीम 2006, 2009 और 2011 में भी खिताब जीत चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola