इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज : दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे पारुपल्ली कश्यप, साइना नेहवाल प्रतियोगिता से बाहर

जकार्ता : भारत के पारुपल्ली कश्यप ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी चेन लोंग को हराकर इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन के पुरुष एकल सेमीफाइनल में प्रवेश किया लेकिन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल महिला एकल क्वार्टर फाइनल में अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्वी शिजियान वैंग से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो […]
जकार्ता : भारत के पारुपल्ली कश्यप ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी चेन लोंग को हराकर इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन के पुरुष एकल सेमीफाइनल में प्रवेश किया लेकिन स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल महिला एकल क्वार्टर फाइनल में अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्वी शिजियान वैंग से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई.
दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी कश्यप ने एक घंटे तीन मिनट तक चले मुकाबले में अपने चीन के प्रतिद्वंद्वी को 14-21, 21-17, 21-14 से हराया. वह अगले दौर में डेनमार्क के यान ओ योर्गेनसन से भिडेंगे. कश्यप ने जीत के बाद ट्वीट किया, आज बड़ी जीत दर्ज की. अब सेमीफाइनल में. समर्थन जारी रखो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




