जोकोविच ने नडाल को हराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jun 2015 2:24 AM (IST)
विज्ञापन

पेरिस : नोवाक जोकोविच ने नौ बार के चैम्पियन रफेल नडाल को 7 . 5, 6 . 3, 6 . 1 से हराकर आज फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया.लाल बजरी के बादशाह नडाल की रोलां गैरो पर 72 मैचों में यह दूसरी हार थी. दुनिया के नंबर एक खिलाडी और शीर्ष वरीयता प्राप्त […]
विज्ञापन
पेरिस : नोवाक जोकोविच ने नौ बार के चैम्पियन रफेल नडाल को 7 . 5, 6 . 3, 6 . 1 से हराकर आज फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया.लाल बजरी के बादशाह नडाल की रोलां गैरो पर 72 मैचों में यह दूसरी हार थी.
दुनिया के नंबर एक खिलाडी और शीर्ष वरीयता प्राप्त जोकोविच की यहां सात मुकाबलरों में नडाल पर पहली जीत थी. उन्होंने 2012 और 2014 फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता कर दिया.जोकोविच ने मैच में 45 विनर लगाये जबकि नडाल 16 विनर ही लगा सके. जोकोविच अब शुक्रवार को अपने कैरियर के 26वें ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में ब्रिटेन के तीसरी वरीयता प्राप्त एंडी र्मे या स्पेन के डेविड फेरर से खेलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










