कतर से मेजबानी छीने जाने पर इंग्लैंड फीफा विश्व कप 2022 की मेजबानी के लिए तैयार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन सरकार के एक मंत्री ने आज हाउन्स आफ कामन्स में कहा कि अगर कतर से फीफा विश्व कप 2022 की मेजबानी छीन ली जाती है तो इंग्लैंड इसकी मेजबानी के लिए तैयार है. स्विटजरलैंड और अमेरिका के अधिकारी 2018 और 2022 में होने वाले इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए आयोजित […]
विज्ञापन
लंदन : ब्रिटेन सरकार के एक मंत्री ने आज हाउन्स आफ कामन्स में कहा कि अगर कतर से फीफा विश्व कप 2022 की मेजबानी छीन ली जाती है तो इंग्लैंड इसकी मेजबानी के लिए तैयार है. स्विटजरलैंड और अमेरिका के अधिकारी 2018 और 2022 में होने वाले इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए आयोजित निविदा प्रक्रिया की जांच में लगे हैं.
ब्रिटेन के खेल सचिव जॉन विटिंगडाले ने कहा कि इंग्लैंड के पास सुविधाएं हैं लेकिन ऐसा इसलिए मुश्किल है कि रुस 2018 में विश्व कप की मेजबानी कर रहा है और फीफा के नियमों के अनुसार यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट एक महाद्वीप में लगातार दो बार आयोजित नहीं हो सकता.
हाउस आफ कामन्स में विटिंगडाले ने कहा अगर फीफा इसकी मेजबानी के लिए हम पर गौर करता है तो हमारे पास सुविधाएं है. हमने 2018 विश्व कप के लिए बहुत प्रभावशाली दावेदारी की थी हालांकि हमें सफलता नहीं मिली. प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने भी विटिंगडाले के बयान का समर्थन किया लेकिन कहा कि उनकी प्राथमिकता फीफा को साफ-सुथरा बनाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










