रैंकिंग में फिर नंबर वन साइना नेहवाल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हैदराबाद : स्टार बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल ताजा बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में फिर नंबर वन पर काबिज हो गई है. साइना ने पिछले महीने शीर्ष रैंकिंग गंवा दी थी. वह हालांकि 26 मई से शुरु हो रहे ऑस्ट्रेलियाई ओपन से पहले फिर चोटी पर पहुंच गई है. ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर […]
विज्ञापन
हैदराबाद : स्टार बैडमिंटन खिलाडी साइना नेहवाल ताजा बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में फिर नंबर वन पर काबिज हो गई है. साइना ने पिछले महीने शीर्ष रैंकिंग गंवा दी थी. वह हालांकि 26 मई से शुरु हो रहे ऑस्ट्रेलियाई ओपन से पहले फिर चोटी पर पहुंच गई है.
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरिज में गत चैम्पियन है. वह पहले मैच में क्वालीफायर से खेलेगी. इस बीच पी वी सिंधू एक पायदान खिसककर 12वें स्थान पर आ गई. पुरुष एकल में के श्रीकांत चौथे स्थान, पी कश्यप 13वें और एच एस प्रणय 15वें स्थान पर बरकरार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










