जीव ने स्पेनिश ओपन में वापसी की

Updated:
विज्ञापन

टेरेसा (बार्सिलोना) : पिछले दो महीनों में अपने पहले टूर्नामेंट में भाग ले रहे जीव मिल्खा सिंह ने ओपन डि एस्पाना गोल्फ प्रतियोगिता के पहले दौर में 74 का कार्ड खेलने के बाद दूसरे दौर में 70 का स्कोर बनाकर वापसी की. जीव ने जनवरी के बाद केवल एक टूर्नामेंट इंडियन ओपन में कट हासिल […]

विज्ञापन

टेरेसा (बार्सिलोना) : पिछले दो महीनों में अपने पहले टूर्नामेंट में भाग ले रहे जीव मिल्खा सिंह ने ओपन डि एस्पाना गोल्फ प्रतियोगिता के पहले दौर में 74 का कार्ड खेलने के बाद दूसरे दौर में 70 का स्कोर बनाकर वापसी की.

जीव ने जनवरी के बाद केवल एक टूर्नामेंट इंडियन ओपन में कट हासिल किया था. यहां भी पहले दौर में 74 का कार्ड खेलने से उन पर कट से चूकने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन दूसरे दिन उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करके कट में जगह बनाने की संभावना जीवंत रखी.

जीव ने पहले पांच होल में तीन बर्डी बनायी. इसके बाद वह नौवें और 12वें होल में बोगी कर गये लेकिन उन्होंने 18वें होल में बर्डी से अंत किया. वह अब इवन पार के साथ संयुक्त 41वें स्थान पर हैं. दूसरा दौर अभी पूरा नहीं हुआ है. कट एक ओवर पर आने की संभावना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola